यशोदा अस्पताल ने किया मॉम-टू-बी कार्निवल का आयोजन

प्रसव की तैयारी, स्तनपान, प्रसव के बाद रिकवरी और नवजात शिशु की देखभाल समेत दी कई जानकारी

यशोदा अस्पताल ने किया मॉम-टू-बी कार्निवल का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

माता-पिता बनने की तैयारी में सिर्फ मेडिकल चेक-अप ही काफी नहीं होता है। बल्कि, इसके साथ-साथ प्रसव, रिकवरी, स्तनपान और नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी कई जानकारी आवश्यक होती है। इस दौरान प्रसव की तैयारी, गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, स्तनपान और नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल समेत कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा लोगों को गर्भावस्था से पहले और उसके दौरान आवश्यक मार्गदर्शन और स्तनपान से जुड़ी काउंसलिंघ भी दी गई। यह जानकारी पीडियाट्रिक्स के डायरेक्टर और हेड डॉ. नरेंद्र कुमार झा ने लोगों को दी।

पीडियाट्रिक्स के डायरेक्टर और हेड डॉ. नरेंद्र कुमार झा ने बताया कि माता-पिता बनने की तैयारी के लिए भरोसेमंद मेडिकल जानकारी, व्यावहारिक मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है। यशोदा मॉम-टू-बी कार्निवल जैसी पहलों के माध्यम से हमारा उद्देश्य परिवारों को मातृ एवं नवजात शिशु की देखभाल को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना और उन्हें इस नए दौर का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करना है। नियमित मेडिकल चेक-अप के साथ-साथ होने वाले माता-पिता को बच्चे के जन्म, प्रसव के बाद रिकवरी, स्तनपान और नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ा मार्गदर्शन भी चाहिए। इस मौके पर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर और हेड डॉ. जेबी शर्मा, डॉ. वंदना जैन, जॉ. प्रेरणा सिंघल और यूरोलॉजी की प्रिंसिपल डायरेक्टर और हेड डॉ. मीनू बाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे।