जिलाधिकारी ने खेकड़ा के कला शिक्षक सुमित शर्मा को किया सम्मानित
बागपत के क्रिस्ट ज्योति स्कूल में शुक्रवार को आयोजित सुगम संकल्प कार्यक्रम में खेकड़ा के कला अध्यापक सुमित शर्मा ने अपनी कला प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल को एक सुंदर कलाकृति भेंट की, जिसे देखकर डीएम ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने खेकड़ा के कला शिक्षक सुमित शर्मा को किया सम्मानित
- बागपत के क्रिस्ट ज्योति स्कूल में हुआ सुगम संकल्प कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत के क्रिस्ट ज्योति स्कूल में शुक्रवार को आयोजित सुगम संकल्प कार्यक्रम में खेकड़ा के कला अध्यापक सुमित शर्मा ने अपनी कला प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल को एक सुंदर कलाकृति भेंट की, जिसे देखकर डीएम ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
यह प्रदर्शनी दिव्यांग बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को समर्पित थी, जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों और हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे.सी. जॉस ने बताया कि कला शिक्षक सुमित शर्मा को “बेस्ट आर्ट टीचर अवॉर्ड” के लिए नामांकित किया गया है, जो उन्हें तमिलनाडु के श्री दर्शनी कला कोईडम में प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय के कक्षा छह के अर्जुन धामा और कक्षा नौ की सना मलिक को नेशनल यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।