शहर प्राधिकरण की उदासीनता से हो रहा बदहालःविकास जैन

व्यापार मंडल ने डीएम के समक्ष रखी समस्या

शहर प्राधिकरण की उदासीनता से हो रहा बदहालःविकास जैन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष शहर की कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा। वहीं, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी समस्याओं का आगामी 7 दिनों के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया।


उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि सेक्टर 49 एलिवेटेड रोड के नीचे की बदहाली, सीवरेज का गंभीर संकट और सेक्टर 115 की अंदरूनी और मुख्य सड़कें पूरी तरह से टूटी हुई समेत कई समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा। वहीं, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले न सभी सड़कों और सीवरेज की समस्याओं का समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। अगर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक बार बारिश शुरू होने के बाद आगामी दो महीने तक किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।