जयपुर टीम ने जीती द्वितीय ढाका शूटिंग बाल प्रतियोगिता
ढिकोली गांव में आयोजित द्वितीय ढाका शूटिंग बाल प्रतियोगिता में जयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुगाना की टीम को नौ पॉइंट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
जयपुर टीम ने जीती द्वितीय ढाका शूटिंग बाल प्रतियोगिता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ढिकोली गांव में आयोजित द्वितीय ढाका शूटिंग बाल प्रतियोगिता में जयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुगाना की टीम को नौ पॉइंट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बागपत की धरती खेल और खिलाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है, और यहां के युवा देशभर में अपने खेल कौशल का परचम लहरा रहे हैं। प्रतियोगिता में नजफगढ़, जयपुर, गगोह (सहारनपुर), खुजराहो, रामपुर, तुगाना, सोनीपत, घिटौरा, जावली, सांकरौद, पटौली सहित कई स्थानों से टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में जयपुर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फुगाना की टीम को मात दी। आयोजन में रमेश, मोहित, बित्तर, राहुल, विशेष पंवार सहित कई ग्रामीणों का सहयोग रहा, जिन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।