हॉकी टीम की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, अध्यक्ष बने कैप्टन ब्रजपाल सिंह

बागपत की हॉकी टीम की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें कैप्टन ब्रजपाल सिंह को अध्यक्ष और हसमत चौधरी (रटौल) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

हॉकी टीम की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, अध्यक्ष बने कैप्टन ब्रजपाल सिंह

हॉकी टीम की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, अध्यक्ष बने कैप्टन ब्रजपाल सिंह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत की हॉकी टीम की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें कैप्टन ब्रजपाल सिंह को अध्यक्ष और हसमत चौधरी (रटौल) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
यह बैठक हॉकी टीम के महासचिव कृपाल सिंह के भागौट स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कैप्टन ब्रजपाल सिंह को अध्यक्ष, हसमत चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय (भैडापुर) को उपाध्यक्ष, कृपाल सिंह को महासचिव तथा जितेन्द्र बंसल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसमत चौधरी ने कहा कि आगामी 7 नवम्बर को हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को हॉकी के प्रति प्रेरित करने में कृपाल सिंह का योगदान सराहनीय है। वे लगातार मेहनत कर ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर भविष्य के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए बागपत की जनता उनकी आभारी है।