प्रवेश पास बनवाने के लिए बुजुर्ग महिला और पुरुषों का हो रहा शोषणःअशोक चौहान

नोएडा प्राधिकरण में पास बनवाने के लिए लोग कर रहे कड़ी मेहनत

प्रवेश पास बनवाने के लिए बुजुर्ग महिला और पुरुषों का हो रहा शोषणःअशोक चौहान

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में जाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के स्वागत कक्ष पर पास बनवाने के लिए आने वाले लोगों को काफी लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है। इन लाइनों में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों के अलावा बुजुर्ग महिला और पुरुष भी खड़े होते हैं। वहीं, प्रवेश पास बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के द्वारा चार काउंटर बनाए गए हैं। लोगों द्वारा नोएडा प्राधिकरण के स्टाफ से पूछा गया कि बाकी दो काउंटर पर प्रवेश पास क्यों नहीं बनाए जा रहे हैं, तो जवाब दिया गया कि सिस्टम नहीं लगा हुआ है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद लोगों को नोएडा प्राधिकरण में जाने के लिए प्रवेश पास बनाना पड़ रहा है। यह बातें ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहीं।

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों ने चारों काउंटर पर प्रवेश पास बनाने का इंतजाम क्यों नहीं किया है। आखिर आम जनता, बुजुर्ग, महिला और पुरुषों का आधा समय तो लाइन में प्रवेश पास प्राप्त करने में ही व्यर्थ हो रहा है। ऐसे में कई बार जनसुनवाई का समय समाप्त हो जाता है। नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को स्वागत कक्ष के चारों काउंटरों पर प्रवेश पास बनाने का इंतजाम किया जाए।