जिलाधिकारी ने सुनीं खेकड़ा तहसील में जनसमस्याएं

जिलाधिकारी ने शनिवार को खेकड़ा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। कुल मिली दस शिकायतों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। तहसील परिसर में शासन की योजनाओं की जानकारी के केम्प भी लगाए गए।

जिलाधिकारी ने सुनीं खेकड़ा तहसील में जनसमस्याएं

जिलाधिकारी ने सुनीं खेकड़ा तहसील में जनसमस्याएं
- कुल मिली दस शिकायतों में से तीन का मौके पर किया निस्तारण
- योजनाओं के लिए लगाए गए विशेष कैंप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी ने शनिवार को खेकड़ा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। कुल मिली दस शिकायतों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। तहसील परिसर में शासन की योजनाओं की जानकारी के केम्प भी लगाए गए।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल करीब दस बजे खेकड़ा तहसील पहुंचीं। आम जन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कुल दस शिकायतें मिली। इनमें तीन शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया। समाधान दिवस में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पेंशन, दिव्यांगजन सुविधा, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, आवास योजना आदि की जानकारी देते स्टाल भी लगाए। से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहाँ आए लाभार्थियों के कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयबद्ध, पारदर्शी और मौके पर जाकर निस्तारित किया जाए। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील दिवस में एसपी सूरज कुमार राय, एसडीएम निकेत वर्मा, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर ज्योति शर्मा, डिप्टी सीएमओ डा. रोबिन सिंह, तहसीलदार वंशिका श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बागपत में 37 और बडौत में 28 मिली शिकायतें
बागपत तहसील में में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 6 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। बड़ौत तहसील में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का निस्तारण मौके पर किया गया।