छात्राओं ने जाना ‘मिशन शक्ति’ का दम

खेकड़ा कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने अधिकारों, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी हासिल की।

छात्राओं ने जाना ‘मिशन शक्ति’ का दम

छात्राओं ने जाना ‘मिशन शक्ति’ का दम
- एमएम डिग्री कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने अधिकारों, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील तोमर ने किया। उन्होंने छात्राओं को अपने उद्देश्यों के प्रति दृढ़ रहने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। सीएचसी की स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर संदीप संधू ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी और छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का संचालन भवानी मैडम ने किया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह, स्वाति तोमर, सूर्यदत्त शर्मा, पुष्पेंद्र सहित अन्य शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।