यूपी प्रो कबड्डी लीग में बागपत के 11 खिलाड़ी देंगे दमखम
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 में इस बार बागपत जिले की जोरदार मौजूदगी देखने को मिलेगी। खिलाड़ियों की हुई नीलामी में जिले के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खेकड़ा ब्लॉक के निरोजपुर निवासी विनय तेवतिया सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए, जिन्हें अलीगढ़ टाइगर्स टीम ने 5 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा।
यूपी प्रो कबड्डी लीग में बागपत के 11 खिलाड़ी देंगे दमखम
- खेकड़ा के निरोजपुर के विनय तेवतिया बने प्रदेश के सबसे महंगे खिलाड़ी
- तीन टीमों के कोच भी बसी और फखरपुर के बने
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 में इस बार बागपत जिले की जोरदार मौजूदगी देखने को मिलेगी। खिलाड़ियों की हुई नीलामी में जिले के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खेकड़ा ब्लॉक के निरोजपुर निवासी विनय तेवतिया सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए, जिन्हें अलीगढ़ टाइगर्स टीम ने 5 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा।
बागपत के खिलाड़ियों में निरोजपुर के विनय तेवतिया (अलीगढ़ टाइगर्स), फखरपुर के श्रीकांत तेवतिया (काशी किंग्स), निखिल तेवतिया (ब्रिज स्टार्स), मनीष (संगम चौलेंजर्स), बसी के आकाश नैन (लखनऊ लायंस), सूरज नैन (संगम चौलेंजर्स), रितिक शर्मा (यमुना योद्धा), भगवानपुर के नितिन पंवार (गंगा किंग्स), आदित्य राणा (संगम चौलेंजर्स), बडौली के गौतम (संगम चौलेंजर्स) और ढिकौली के हर्ष ढाका (गजब गाजियाबाद) शामिल हैं। बागपत जिले के तीन प्रशिक्षकों को भी लीग की अलग-अलग टीमों में जिम्मेदारी मिली है। फखरपुर के विजय ब्रिज स्टार्स टीम के कोच बनाए गए हैं, जबकि बसी के सतेंद्र नैन संगम चैलेंजर्स और बसी के कुलदीप नैन लखनऊ लायंस के कोच रहेंगे। कबड्डी लीग का शुभारंभ 25 दिसंबर को नोएडा स्टेडियम में होगा। उम्मीद है कि इस बार बागपत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम से प्रदेश में जिले का नाम रोशन करेंगे।
लीग के इस सीजन में कुल 12 टीमें मैदान में उतरेंगी।
लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा, नोएडा निंजा, गजब गाजियाबाद, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चौलेंजर्स, गंगा किंग्स (मिर्जापुर), पूर्वांचल पैंथर्स, अलीगढ़ टाइगर्स और कानपुर वॉरियर्स।