भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
रटौल कस्बे के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को तीन युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को तीन युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रटौल निवासी मार्फत राव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। उसने बताया कि 17 अक्टूबर को कस्बे में दो अज्ञात युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया था। मार्फत राव का आरोप है कि घटना के कुछ समय बाद कस्बे के ही एक युवक ने फोन कर उसे धमकाया। फोन पर उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।