पड़ोसी युवक के साथ विवाहिता लापता
खेकड़ा कस्बे के अहिरान मोहल्ले से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति का आरोप है कि वह घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर पड़ोसी युवक के साथ भाग गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
पड़ोसी युवक के साथ विवाहिता लापता
- सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी ले गई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के अहिरान मोहल्ले से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति का आरोप है कि वह घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर पड़ोसी युवक के साथ भाग गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
अहिरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई है। साथ ही वह घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 9 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित पति का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना के बाद परिजन परेशान हैं और विवाहिता की खोजबीन में जुटे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवाहिता और आरोपी युवक दोनों की तलाश में जुटी है।