दुकान पर सामान लेने गई बालिका से छेड़छाड़, आरोपी फरार

बड़ागांव में एक दुकानदार द्वारा दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकान पर सामान लेने गई बालिका से छेड़छाड़, आरोपी फरार

दुकान पर सामान लेने गई बालिका से छेड़छाड़, आरोपी फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बड़ागांव में एक दुकानदार द्वारा दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार सुबह बड़ागांव निवासी आठ वर्षीय बालिका मोहल्ले की दुकान पर ट्रॉफी और कुरकुरे लेने गई थी। आरोप है कि उसे अकेला देख दुकानदार की नियत बिगड़ गई। उसने बहाने से उसे दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के रोने पर आरोपी उसे बाहर निकालकर मौके से फरार हो गया। घबराई बालिका घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन तत्काल उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।