अनियंत्रित ट्रक ने चाय की दुकान में मारी टक्कर, दुकानदार समेत चार गंभीर घायल

खेकड़ा कस्बे के पाठशाला बस स्टैंड पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गया। हादसा इतना जोरदार था कि दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वहां मौजूद दुकानदार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

अनियंत्रित ट्रक ने चाय की दुकान में मारी टक्कर, दुकानदार समेत चार गंभीर घायल

अनियंत्रित ट्रक ने चाय की दुकान में मारी टक्कर, दुकानदार समेत चार गंभीर घायल
- बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला बस स्टैंड पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गया। हादसा इतना जोरदार था कि दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वहां मौजूद दुकानदार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
साकरोद गांव निवासी रियाज कस्बे के पाठशाला बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह वह रोज की तरह अपने पौत्र अनस के साथ दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान लोनी निवासी अरबाज और आसिफ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बागपत की ओर जाते समय दुकान पर चाय पीने के लिए रुके। उन्होंने अपना वाहन दुकान के पास खड़ा किया और चाय पीने लगे। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहा एक तेज गति ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे चाय की दुकान में जा घुसा। हादसे की चपेट में आकर दुकानदार रियाज, उसका पौत्र अनस और ग्राहक अरबाज व आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।