धमाके के साथ फुंका ट्रांसफार्मर, काशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप
खेकड़ा कस्बे के डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तेज धमाके के साथ शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
धमाके के साथ फुंका ट्रांसफार्मर, काशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप
- भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, लोगों ने की जल्द समाधान की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तेज धमाके के साथ शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
नानू मार्ग पर स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर से काशीराम कॉलोनी तथा आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था करना लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। बिजली न होने से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं क्षेत्र में संचालित छोटे उद्योग-धंधों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई लघु इकाइयों का कामकाज प्रभावित हो गया है। काशीराम कॉलोनी के निवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने तथा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उनकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।