खेकड़ा में 27 अगस्त को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की सीधी भर्ती, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन विभाग बागपत द्वारा ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में खेकड़ा विकास खंड में 27 और 29 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

- एसआईएस कंपनी के चयनकर्ता खंड विकास कार्यालय परिसर में लेंगे इंटरव्यू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन विभाग बागपत द्वारा ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में खेकड़ा विकास खंड में 27 और 29 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनी एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विस, देहरादून (उत्तराखंड) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जानी है। कंपनी के भर्ती अधिकारी रेलवे रोड स्थित खंड विकास कार्यालय, खेकड़ा परिसर में प्रातः दस बजे से दोपहर तीन बजे तक युवाओं का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा नियमानुसार वेतन व सुविधाएं दी जाएंगी। इस भर्ती को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी आकाश कुमार 9520657295 पर संपर्क कर सकते है
बाकी ब्लाक में भी होगी भर्ती
भर्ती दूसरे ब्लाक में भी होगी। इसमें 24 अगस्त को छपरौली, एक सितम्बर को बागपत और पांच सितम्बर को पिलाना ब्लाक के बीडीओ कार्यालय परिसर में भर्ती होगी।