दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग, खेकड़ा के आसमान में भी उड़ान

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर नियंत्रण पाने के लिए मंगलवार को आईआईटी कानपुर की वैज्ञानिक टीम ने क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन किया। इस दौरान विशेष विमान ने दिल्ली के बुराड़ी, गाजियाबाद के भोजपुर और बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरकर कृत्रिम वर्षा का प्रयोग किया।

दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग, खेकड़ा के आसमान में भी उड़ान

दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग, खेकड़ा के आसमान में भी उड़ान
- कानपुर की टीम ने किया ऑपरेशन, खेकड़ा में हल्की बारिश की संभावना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर नियंत्रण पाने के लिए मंगलवार को आईआईटी कानपुर की वैज्ञानिक टीम ने क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन किया। इस दौरान विशेष विमान ने दिल्ली के बुराड़ी, गाजियाबाद के भोजपुर और बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरकर कृत्रिम वर्षा का प्रयोग किया।
कृषि वैज्ञानिक विकास मलिक ने बताया कि यह अभियान दिल्ली सरकार की पहल पर संचालित किया गया। क्लाउड सीडिंग तकनीक के तहत बादलों में रासायनिक पदार्थों का छिड़काव किया गया ताकि कृत्रिम रूप से वर्षा कराई जा सके। इस प्रक्रिया से हवा में मौजूद सूक्ष्म कण नीचे आ जाते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। खेकड़ा क्षेत्र के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। यह प्रयोग फिलहाल ट्रायल के रूप में किया गया है और इसके परिणामों का विश्लेषण बाद में किया जाएगा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में क्लाउड सीडिंग को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक अस्थायी राहत उपाय के रूप में देखा जा रहा है। सुबह के समय खेकड़ा में छठ व्रत करने वाली महिलाओं को सूर्य देव के दर्शन देर से हुए, क्योंकि आसमान में घने बादल छाए रहे।