ऋण वसूली करने गए दो फाइनेंस कम्पनी कर्मचारियों पर हमला, दोनों घायल

फिरोजपुर गांव में एलईडी की किस्त वसूली करने पहुंचे दो फाइनेंस कम्पनी कर्मचारियों पर देनदार परिवार ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ऋण वसूली करने गए दो फाइनेंस कम्पनी कर्मचारियों पर हमला, दोनों घायल

ऋण वसूली करने गए दो फाइनेंस कम्पनी कर्मचारियों पर हमला, दोनों घायल
- फिरोजपुर गांव में बंधक बनाकर पीटा, आरोपी फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एलईडी की किस्त वसूली करने पहुंचे दो फाइनेंस कम्पनी कर्मचारियों पर देनदार परिवार ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने करीब तीस हजार रुपये का एलईडी टीवी फाइनेंस पर खरीदा था, लेकिन लंबे समय से वह उसकी किस्तें जमा नहीं कर रहा था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी भुगतान न करने पर फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी गौरव और आकाश वसूली के लिए उसके घर पहुंचे। इसी दौरान परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घायल कर्मचारियों की तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।