व्यापारियों की समस्याओं का असर आम जनता पर पड़ताःविकास जैन

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विकास जैन का एक वर्ष पूरा

व्यापारियों की समस्याओं का असर आम जनता पर पड़ताःविकास जैन

तेजस न्यूज संवाददाता

 सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी श्री भाल चंद्र त्रिपाठी के साथ एक बैठक की। यह बैठक उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान गौड़ सिटी चौक पर धीमी गति से चल रहे कार्य, सेक्टर 115 आइवरी काउंटी के सामने धूल-मिट्टी, सेक्टर 49 और सेक्टर 51 में बंद सीवरेज नालों, हनुमान मूर्ति रोड स्थित सीएनजी स्टेशन के कारण लगने वाले जाम और सेक्टर 51 बाजार में पार्किंग की समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग की।


उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का सीधा असर आम जनता पर भी पड़ता है। गौड़ सिटी चौक पर विकास कार्य की धीमी गति के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं। कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी श्री भाल चंद्र त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सबी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव शिवा चौहान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नेहा जैन, डिप्टी कमिश्नर प्रशासन राज्य कर विभाग अजीत कुमार सिंह और एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने भी विकास जैन को दी फोन पर बधाई

नोएडा के सेक्टर 115 स्थित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर श्रीजी गोसदन के पदाधिकारियों ने भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन से मुलाकात की। यह मुलाकात श्री जी गोसदन के पूर्व अध्यक्ष एनके अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान श्री जी गोसदन के पदाधिकारियों ने भाजपा नोएडा महानगर के व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के एक वर्ष सफलतापूर्वक होने पर बधाई दी।
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फोन पर भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने भी फोन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि व्यापारियों और समाज की सेवा का दायित्व है। वह आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इसी प्रकार से सेवा करते रहेंगे।