जिला जेल में दो महिला वार्डर आपस में भिड़ीं, लात-घूंसे चले

बागपत जिला कारागार अब्दुलपुर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिला वार्डर किसी मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए।

जिला जेल में दो महिला वार्डर आपस में भिड़ीं, लात-घूंसे चले

जिला जेल में दो महिला वार्डर आपस में भिड़ीं, लात-घूंसे चले
- अधिकारियों ने दोनों को फटकार लगाकर कराया समझौता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत जिला कारागार अब्दुलपुर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिला वार्डर किसी मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए।
मौके पर मौजूद अन्य जेल कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। अचानक हुए इस विवाद से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिला वार्डर के बीच किसी ड्यूटी को लेकर पहले से मनमुटाव चल रहा था, जो शुक्रवार को तकरार में बदल गया। 
सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों महिला कर्मियों से पूछताछ की। काफी समझाने बुझाने और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच समझौता कराया गया। अधिकारियों ने दोनों महिला वार्डरों को फटकार लगाते हुए भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने की चेतावनी दी है। जेल प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हाल के दिनों में जेल स्टाफ के बीच अनुशासनहीनता की कुछ शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर अब प्रशासन कड़ी निगरानी रखने की तैयारी में है।