ढिकौली में एक सप्ताह में पचास पशुओं की मौत से हड़कंप
ढिकौली गांव में पिछले एक माह से पशुओं में अज्ञात बीमारी फैलने से हड़कंप मचा हुआ है। बीमारी के चलते अब तक सौ से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से किसान परेशान हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने एक मृत पशु को लेकर पांची चौराहे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
ढिकौली में एक सप्ताह में पचास पशुओं की मौत से हड़कंप
- ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ढिकौली गांव में पिछले एक माह से पशुओं में अज्ञात बीमारी फैलने से हड़कंप मचा हुआ है। बीमारी के चलते अब तक सौ से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से किसान परेशान हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने एक मृत पशु को लेकर पांची चौराहे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि केवल पिछले एक सप्ताह में ही करीब पचास पशुओं की मौत हो चुकी है। मृत पशुओं में राहुल पुत्र विनोद, अशोक पुत्र ऋछपाल, उदयवीर, मनोज, राजकुमार, प्रवेश, रामपाल, विनोद, जोगेन्द्र, तेजपाल, नवल, राजपाल, वीरेन्द्र, पप्पू, अंगद, प्रवीण, बिजेन्द्र, देवेन्द्र, सोनू और मदन सहित कई किसानों के पशु शामिल हैं। इसके अलावा कई पशु अब भी गंभीर रूप से बीमार हैं। ग्राम प्रधान संदीप ढाका ने बताया कि बीमारी का लगातार फैलना किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन अब तक गांव में कोई पशु चिकित्सक इलाज के लिए नहीं पहुंचा। इसी उपेक्षा के विरोध में ग्रामीण मृत पशु को लेकर पांची चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी अतर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. शुभम और डा. नेहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत पशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कराई। प्रदर्शन में संदीप, अशोक, मनीष, दीपक, सतेंद्र, राहुल, सविता, सरला, सुमन, मंजू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।