खाटू श्याम सेवा समिति ने किया मीठे शरबत का वितरण

बरौला गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा मीठे पानी के शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोज

खाटू श्याम सेवा समिति ने किया मीठे शरबत का वितरण

नोएडा के बरौला गांव में खाटू श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मीठे पानी के शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खाटू श्याम सेवा समिति के मुख्य सदस्य राजकुमार मोनू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी बीसी प्रधान, डॉ. रोहतास और हरेंद्र बैसोया ने किया।

वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मीठे पानी से अपनी प्यास बुझाई। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म सनातन में माना जाता है। खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा किया गया यह कार्य काफी शानदार और सराहनीय है। समाज में ऐसे कार्यों से अपनी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। इस मौके पर खाटू श्याम सेवा समिति के सदस्य धीर सिंह शाक्य, अंकुर कश्यप, अंकित कश्यप, सचिन कश्यप, दीपांशु खत्री, मनोज प्रजापति, चंद्रकेश यादव, राहुल चौहान, ललित शर्मा, महेश कश्यप, अमरपाल कश्यप और अरविंद कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।