स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब ने किया 1100 लीटर शीतल शरबत का वितरण
1100 लीटर से ज्यादा शीतल शरबत का वितरण किया गया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब में भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते लोगों ने शीतल शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया। यह वितरण स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब के सदस्य विकास कटियार के नेतृत्व में करीब 1100 लीटर से ज्यादा शीतल शरबत का वितरण किया गया।

स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब के सदस्य विकास कटियार ने बताया कि इस जन सेवा पहल का उद्देश्य केवल लोगों की प्यास बुझाना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संदेवनाओं का संदेश देना भी है। भीषण गर्मी के बीच क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, सुरेंद्र, संजीव, प्रवीण, राकेश, विवान कटियार, मयंक, विकास कटियार, अवनीश, दिनेश और प्रदीप राज नारायण समेत कई लोग मौजूद रहे।