हनुमान मंदिर और शिवर मंदिर में निर्मल्या कलश पात्र स्थापित

सेक्टर 20 स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर परिसर में मंगलमय परिवार द्वारा निर्मल्या कलश पात्र स्थापित

हनुमान मंदिर और शिवर मंदिर में निर्मल्या कलश पात्र स्थापित

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 20 स्थित हनुमान मंदिर और शिवर मंदिर परिसर में मंगलमय परिवार द्वारा निर्मल्या कलश पात्र स्थापित किया गया। यह कलश पात्र संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने बताया कि सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक शानदार पहल है। इस निर्मल्या कलश पात्रों में घरों से निकली खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां, धार्मिक चित्र, पूजा-पाठ की पुस्तकें, भगवान के वस्त्र, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री सम्मानपूर्वक एकत्रित की जाएगी। इसके बाद पूरे विधि-विधान के तहत और धार्मिक रीति से उन सभी का निस्तारण किया जाएगा। जिससे धार्मिक आस्था का सम्मान बना रहेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सकेगा। अब तक शहर भर में 201 मंदिरों में निर्मल्या कलश पात्र स्थापित किए जा चुके हैं। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। कोई भी मंदिर, सेक्टर और आवासीय सोसायटी में इस अभियान से जुड़ने के लिए 88009640061 पर संपर्क कर सकता है। इस मौके संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल, संजय जिंदल, हनुमान मंदिर की अध्यक्ष विनय गुप्ता, महासचिव संदीप पोरवाल, गंगाराम यादव, हेमचंद गुप्ता, शिव मंदिर में मीरा चौहान, सुमित्रा चौहान और शीला वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।