मिशन शक्ति जनजागरूकता के तहत लहचौड़ा गांव में हेल्थ कैंप आयोजित

महिलाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मिशन शक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत लहचौड़ा गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया।

मिशन शक्ति जनजागरूकता के तहत लहचौड़ा गांव में हेल्थ कैंप आयोजित

मिशन शक्ति जनजागरूकता के तहत लहचौड़ा गांव में हेल्थ कैंप आयोजित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महिलाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मिशन शक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत लहचौड़ा गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया।
शिविर में स्वास्थ्य टीम ने करीब 60 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इस दौरान डॉक्टरों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, स्वच्छता और पोषण के महत्व की जानकारी दी। शिविर में डॉ. गौरव, डॉ. साजिया, एएनएम प्रवेश और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमावती ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव-गांव में नियमित रूप से लगाए जाने चाहिए ताकि ग्रामीणों को घर के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल सके।