महापौर ने शहर में फिर दी 7 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो की सौगात

महापौर ने शहर में फिर दी 7 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो की सौगात* *मोहन नगर ज़ोन व कवि नगर ज़ोन में नारियल फोड़कर महापौर ने शुरू कराए विकास कार्य*

महापौर ने शहर में फिर दी 7 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो की सौगात

तेजस न्यूज संवाददाता

*महापौर ने शहर में फिर दी 7 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो की सौगात*

*मोहन नगर ज़ोन व कवि नगर ज़ोन में नारियल फोड़कर महापौर ने शुरू कराए विकास कार्य*


सोमवार को महापौर सुनीता दयाल ने फिर से शहर में 7 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो की सौगात का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया है।


कार्यो का विवरण:-
1. वार्ड 52 कोट गाँव मे चौधरी मोड़ से कोट गाँव फाटक तक मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 82 लाख है।
2. वार्ड 42 मानसरोवर पार्क कॉलोनी में क्रिसेंट चौक से हंसराज मार्किट तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 21 लाख है।
3. वार्ड 10 मोहन नगर वजीराबाद रोड से ताहिरपुर रोड तक सड़क के दोनों तरफ कच्ची साईड पटरी पर इंटरलॉकिंग टायल्स व सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 67 लाख है।
4. वार्ड 20 भोपुरा राजीव कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सोम बाजार रोड का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 84 लाख है।
5. वार्ड 82 जवाहर पार्क मुख्य मार्ग पर बंगाली होटल से मंसूरी चौक तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 67 लाख है।


उपरोक्त विकास कार्यों का आज कार्य शुरू हो गया है जिसमे पार्षद व जनता द्वारा महापौर का स्वागत व धन्यवाद भी किया गया व महापौर ने सभी को अपने हाथ से प्रशाद वितरण कर सभी को सभी को नए विकास कार्य की शुभकामनाएं दी। महापौर सुनीता दयाल द्वारा उपरोक्त सभी कार्यो के शिलान्यास कर कार्य शुरू कराया गया है

जिसमे महापौर ने बताया कि शहर की जनता के आवागमन के लिए यह कार्य जनता को ही समर्पित किया जा रहा है ताकि शहर में आवागमन सुचारू रहे ओर यह सब हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की देन है केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा इस गाजियाबाद शहर में विकास के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है जिससे शहर में चौमुखी विकास हो रहा है और हम कोई भेद भाव नही करते जहा हिन्दू है वहाँ भी और जहा मुस्लिम हैं वहाँ भी विकास कार्य बराबर हो रहे है, वह भी हमारे ही शहर के नागरिक है उनको मूल सुविधा देने भी हमारी जिम्मेदारी है।
शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सरदार सिंह भाटी,पार्षद अभिषेक चौधरी, पार्षद प्रमोश यादव,पार्षद रेखा गोस्वामी,पार्षद यशपाल पहलवान, पार्षद किरण राघव,पार्षद रवि भाटी, कालीचरन पहलवान, राजेश पहलवान,मुकेश भाटी,सोनू पंडित,के के शर्मा,दीप्ति अरोड़ा, मनोज खुराना एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।