शरद जैन प्रदेश संरक्षक और मनीष गर्ग बने गाजियाबाद नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने जारी की नई कार्यकारिणी
आगामी 30 जुलाई को होने वाले व्यापारी कल्याण दिवस महासम्मेलन से पहले उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गाजियाबाद टीम के विस्तार की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह घोषणा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन द्वारा की गई है। जिसमें गाजियाबाद के उद्योगपतियों और व्यापारियों को मुख्य धारा में जोड़ा गया है।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि गाजियाबाद निवासी और लोहा व्यापारी शरद जैन को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके अलावा व्यापारी नेता मनीष गर्ग को गाजियाबाद का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनीष गर्ग की अगुवाई में गाजियाबाद नगर की नई टीम स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्परता के साथ काम करेगी।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने की डीएम के साथ बैठक
सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान मानसून के दौरान जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए समेत कई मुद्दों को व्यापारियों ने प्रमुखता के साथ रखा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हुए विकास और मरम्मत कार्यों का ब्यौरा जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष बैठक के दौरान रखा गया। इसमें मुख्य रूप से सेक्टर 115 और सेक्टर 49 की सड़कों की मरम्मत और बंद पड़े सीवरेज को चालू करने का कार्य प्रमुखता से रखा गया। वहीं, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले शहर की सभी प्रमुख बुनियादी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीवरेज की सफाई, खुदाई वाले स्थानों की भराई और तिगड़ी गोलचक्कर पर बड़ी कार्रवाई समेत रखी गई है।