दिवाली के जश्न के बाद गैस चैंबर बना नोएडा और ग्रेटर नोएडा
नोएडा में एक्यूआई 332 और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 252 श्रेणी में दर्ज किया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
दिवाली के जश्न के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के तहत, नोएडा और ग्रेटर नोएडा मे हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। सीपीसीबी से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। सीपीसीबी के आकंड़ों के तहत नोएडा में एक्यूआई 332 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जाता है। हालांकि, दीपावली की रात को यह आकंड़ां आपेक्षाकृत काफी ज्यादा दर्ज किया गया था।

दीपावली के अगले दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। नोएडा में औसत एक्यूआई 332 और ग्रेटर नोएडा में औसत एक्यूआई 252 श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण की स्थिति में अभी कोई ज्यादा सुधार होने की संभावाना नहीं है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं।