ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बीती रात दिल्ली से रात नौ बजे चलने वाली दिल्ली-बागपत ट्रेन अचानक रद्द कर दी गई। ट्रेन रद्द होने की सूचना न मिलने से स्टेशन पर पहले से मौजूद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजाना दिल्ली से बागपत, खेकड़ा, बारौत आदि क्षेत्रों में आने-जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को मजबूरन बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी
- बिना पूर्व सूचना रद्द हुई दिल्ली-बागपत रूट की ट्रेन, यात्रियों में आक्रोश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बीती रात दिल्ली से रात नौ बजे चलने वाली दिल्ली-बागपत ट्रेन अचानक रद्द कर दी गई। ट्रेन रद्द होने की सूचना न मिलने से स्टेशन पर पहले से मौजूद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजाना दिल्ली से बागपत, खेकड़ा, बारौत आदि क्षेत्रों में आने-जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को मजबूरन बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
दिल्ली से रोजाना खेकड़ा, बागपत, बडौत शामली के लिए सैकडों दैनिक यात्री सफर करते है। बीती रात दिल्ली से रात्रि नौ बजे चलने वाली 54057 सवारी गाडी अचानक रदद करने की घोषणा कर दी गई। यह ट्रेन रोजाना बड़ी संख्या में नौकरी पेशा यात्रियों के आने जाने वालों की सुविधाजनक सवारी मानी जाती है। बुधवार की रात जब यात्रियों ने निर्धारित समय पर दिल्ली और शाहदरा स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन का इंतजार किया, तो वहां मौजूद रेलवे स्टाफ ने बताया कि ट्रेन रद्द कर दी गई है। रद्द होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रोहताश, दिनेश, आदेश, विनोद, संजय आदि कई यात्रियों ने बताया कि रेलवे की ओर से न तो कोई अग्रिम सूचना दी गई और न ही किसी वैकल्पिक व्यवस्था की गई। यात्रियों ने कहा कि अचानक ट्रेन रद्द होने से उन्हें दिल्ली से खेकड़ा, बागपत, बडौत आने में तीन से चार घंटे तक की देरी हुई। कुछ यात्री तो रात देर तक सड़कों पर वाहन ढूंढते रहे। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि वे ऐसी स्थितियों में पहले से सूचना दें और नियमित रूट पर चलने वाली ट्रेनों को बिना ठोस कारण रद्द न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी समस्या दोबारा हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि ट्रेन रद्द होने से केवल दैनिक यात्रियों को ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कत हुई। यात्रियों ने रेलवे से रद्द ट्रेन की वजह स्पष्ट करने और सेवा बहाल करने की मांग की है।
नौ बजे के बाद नही है कोई ट्रेन
दिल्ली से नौ बजे के बाद कोई भी ट्रेन नही है। पहले रात दस बजे एक ट्रेन नियमित आती थी। कोरोना काल में उसे बंद कर दिया गया। इसके बाद से कोई सुविधा नही रही। यात्री सांसद विधायक जनप्रतिनिधियों से लगातार उस ट्रेन को चलवाने की मांग करते आ रहे है। दैनिक यात्रियों ने कोरोना काल में बंद हुई ट्रेन को चलवाने की मांग की है।
शाहदरा से शामली के लिए शुरू होगी दो नई ट्रेन
उधर रेल सूत्रों की माने तो दिल्ली शामली रेल मार्ग को दो नई ट्रेन मिलने जा रही है। इससे दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रेन संख्या 64033 दिल्ली के शाहदरा से शाम 4.40 बजे चलकर खेकड़ा 5.15 बागपत 5.30, बड़ौत 5.47 व शामली सात बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64034 शामली से सुबह सात बजे चलकर बड़ौत 7.49 व बागपत 8.12, खेकड़ा 8.25 शाहदरा 9.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64035 शाहदरा से सुबह 10 बजे चलकर खेकड़ा 10.20 बागपत में 10.32, बड़ौत में 10.58 व शामली 12 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64036 शामली से दोपहर 1.10 बजे चलकर बड़ौत 1.45, बागपत 2बजे, खेकड़ा 2.15 और शाहदरा 3.30 बजे पहुंचेगी। दो नई ट्रेन मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।