सपा का हर घर पौधा अभियान तेज, सुभानपुर में 251 पौधे रोपे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को सुभानपुर गांव में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी के नेतृत्व में गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 251 पौधे रोपे गए।
सपा का हर घर पौधा अभियान तेज, सुभानपुर में 251 पौधे रोपे
- राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी बोले, जल बचाना है तो हरियाली बढ़ानी होगी, हर व्यक्ति लगाए कम से कम 100 पौधे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को सुभानपुर गांव में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी के नेतृत्व में गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 251 पौधे रोपे गए।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर, कन्या पाठशाला, प्राथमिक विद्यालय, मदरसा, भूमिया बाबा स्थल, पंचायत घर, चौपाल और प्रमुख रास्तों के किनारे पौधारोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। अजय त्यागी ने बताया कि अभियान के तहत 551 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ष्जिस प्रकार आने वाले कल के लिए जल का संरक्षण आवश्यक है, उसी प्रकार स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने जीवनकाल में कम से कम 100 पौधे लगाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है। इस अवसर पर चित्रानंद महाराज, शिवकुमार त्यागी, अनुज त्यागी, कृष्ण कुमार, लवि अरोड़ा, रवि त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।