कृषि भूमि विवाद में पत्नी की हत्या की शंका, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
बसी गांव निवासी बिजेंद्र ने सलाबतपुर खेड़ी गांव के एक परिवार पर उसकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बिजेंद्र ने आरोपियों पर अपनी पत्नी को गायब कर हत्या कर देने की आशंका भी जताई है।
कृषि भूमि विवाद में पत्नी की हत्या की शंका, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव निवासी बिजेंद्र ने सलाबतपुर खेड़ी गांव के एक परिवार पर उसकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बिजेंद्र ने आरोपियों पर अपनी पत्नी को गायब कर हत्या कर देने की आशंका भी जताई है।
बिजेंद्र ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि आरोपी लंबे समय से उसकी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पत्नी और बच्चों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई।बिजेंद्र का कहना है कि उसे आशंका है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और पत्नी की बरामदगी कराने की मांग की है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।मामले की जानकारी मिलते हीपुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।