पोक्सो केस में फैसला कराने का दबाव, धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज

रटौल कस्बे में हमले और पोक्सो एक्ट के मामले में न्यायालय के फैसले को प्रभावित करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पोक्सो केस में फैसला कराने का दबाव, धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज

पोक्सो केस में फैसला कराने का दबाव, धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में हमले और पोक्सो एक्ट के मामले में न्यायालय के फैसले को प्रभावित करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छह मई को रटौल कस्बे में हसरत के पुत्र अरशद, नरशद और पौत्र चांद मोहम्मद पर पांच लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। हमले के दौरान हमलावरों ने परिवार की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। इस घटना के बाद घायल अरशद ने पांचों आरोपियों के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में हमला और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। अब वही आरोपी पीड़ित परिवार पर फैसले को अपने पक्ष में कराने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित अरशद की भाभी द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने फैसला न करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने और नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।