विधवा ने पड़ोसी परिवार पर शोषण और धमकी का लगाया आरोप
खेकड़ा कस्बे की एक विधवा महिला ने पड़ोसी परिवार पर मकान कब्जाने के उद्देश्य से शोषण करने और पुत्री पर गंदी नजर डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विधवा ने पड़ोसी परिवार पर शोषण और धमकी का लगाया आरोप
- पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की एक विधवा महिला ने पड़ोसी परिवार पर मकान कब्जाने के उद्देश्य से शोषण करने और पुत्री पर गंदी नजर डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
महिला ने बताया कि पड़ोसी परिवार उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है और उसे मकान छोड़ने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि भय पैदा करने के लिए आरोपी रात में उसके घर पर पथराव भी करते हैं। महिला का कहना है कि उसकी पुत्री के साथ अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि विधवा महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।