गद्दा फैक्ट्री का ताला तोड़कर मोटर चोरी, लाखों का नुकसान
फखरपुर मार्ग स्थित गद्दा फैक्ट्री को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बना लिया। गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर गद्दे की कटिंग करने वाली मशीनों में लगी मोटर उखाड़कर ले गए। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर मालिक को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने फैक्ट्री में अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गद्दा फैक्ट्री का ताला तोड़कर मोटर चोरी, लाखों का नुकसान
- फखरपुर मार्ग पर रात में वारदात, मशीनों में लगी मोटर उखाड़ ले गए चोर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
फखरपुर मार्ग स्थित गद्दा फैक्ट्री को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बना लिया। गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर गद्दे की कटिंग करने वाली मशीनों में लगी मोटर उखाड़कर ले गए। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर मालिक को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने फैक्ट्री में अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
फैक्ट्री मालिक के अनुसार गुरुवार रात चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मशीनों में लगी चार मोटर चोरी कर लीं। चोरों ने फैक्ट्री में रखे अन्य सामान के साथ भी छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर ताले टूटे मिले और मशीनों से मोटर गायब थीं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। फैक्ट्री मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वारदात से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।