दुर्गा मंदिर में चोरी, पुजारी ने एक आरोपी को दबोचा

मुबारिकपुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दानपात्र का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये की चढ़ावे की नकदी, पीतल के बर्तन और एक एलईडी चोरी कर ले गए। आहट होने पर मंदिर के पुजारी की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दुर्गा मंदिर में चोरी, पुजारी ने एक आरोपी को दबोचा

दुर्गा मंदिर में चोरी, पुजारी ने एक आरोपी को दबोचा
- दानपात्र का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी और पीतल का सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दानपात्र का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये की चढ़ावे की नकदी, पीतल के बर्तन और एक एलईडी चोरी कर ले गए। आहट होने पर मंदिर के पुजारी की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मंदिर के पुजारी बुद्ध गिरी महाराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात मंदिर में चोर घुसे थे। उन्होंने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद मंदिर में रखे पीतल के बर्तन व अन्य सामान तथा एलईडी भी चोरी कर ली। पुजारी के अनुसार, चोरी के दौरान हुई आहट से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए एक चोर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के श्रद्धालु और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच चोर के अन्य साथी वहां से फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को चोरी किया गया सामान एक कट्टे में भरकर मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। ग्रामीण नरेश, अनिल कुमार, सुनील त्यागी और विकास ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।