शिक्षक पर हमले का मुकदमा दर्ज
रटोल कस्बे में शिक्षक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला घायल शिक्षक की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।
शिक्षक पर हमले का मुकदमा दर्ज
- शादी का रिश्ता टूटने पर की जा रही टिप्पणी का विरोध करने पर हमला करने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटोल कस्बे में शिक्षक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला घायल शिक्षक की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।
घटना 5 नवंबर की शाम की है। शिक्षक जाहिद अली ने बताया कि वह मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कई लोगों ने उन पर धारदार हथियारों, पंच और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि यह हमला शादी का रिश्ता टूटने पर की जा रही टिप्पणी (कैमेंटबाजी) का विरोध करने के कारण किया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।