हिन्दू रक्षा दल गांव-देहात तक करेगा संगठन का विस्तार
खेकड़ा कस्बे में आयोजित हिन्दू रक्षा दल की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया शामिल हुए। उन्होंने संगठन को गांव-देहात तक मजबूत करने की घोषणा की।
हिन्दू रक्षा दल गांव-देहात तक करेगा संगठन का विस्तार
- राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया बोले, हिन्दू हितों की रक्षा को संगठन रहेगा प्रतिबद्ध
- आदेश धामा बने खेकड़ा नगर अध्यक्ष
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शनिवार को कस्बे में आयोजित हिन्दू रक्षा दल की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया शामिल हुए। उन्होंने संगठन को गांव-देहात तक मजबूत करने की घोषणा की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिंकी भैया ने कहा कि हिन्दू रक्षा दल देश की आत्मा हिन्दुत्व की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर हिन्दू हितों पर आंच नहीं आने देगा। साथ ही सभी धर्मों का सम्मान करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में आदेश धामा को खेकड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर अजीत यादव उर्फ छोटू, मोनू यादव, सन्नी गुप्ता, शुभम यादव, प्रिंस, अनमोल, विशाल, गौरव, लीलू, हिमांशु, लक्की, पराग और मोनू उर्फ जूली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।