धूमधाम से हुआ आर्यिका अंतसमति माता का पिच्छिका परिवर्तन

खेकड़ा कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को गणिनी आर्यिका श्री अंतसमति माता जी का पिच्छिका परिवर्तन समारोह एवं चातुर्मास मंगल कलश निष्ठापन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और संगीतमय भजनों का आनंद लिया।

धूमधाम से हुआ आर्यिका अंतसमति माता का पिच्छिका परिवर्तन

धूमधाम से हुआ आर्यिका अंतसमति माता का पिच्छिका परिवर्तन
- चातुर्मास मंगल कलश निष्ठापन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को गणिनी आर्यिका श्री अंतसमति माता जी का पिच्छिका परिवर्तन समारोह एवं चातुर्मास मंगल कलश निष्ठापन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और संगीतमय भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में तीन रजत और 27 मंगल कलश के लकी ड्रॉ निकाले गए। आरती, पाद प्रक्षालन और शास्त्र-वस्त्र भेंट के बाद भक्तों ने माता के आशीर्वाद लिए। प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु जैन व उनकी मंडली ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों पर धर्मालंबी झूम उठे। पिच्छिका परिवर्तन के उपरांत आर्यिका अंतसमति माता जी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आत्मा की शुद्धि और संयम का मार्ग ही जीवन का सच्चा पथ है। उन्होंने धर्म की गहराई से साधना करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुमेर जैन, नितिन जैन, नीतू जैन, अमित जैन, अंकुश जैन, जिनेश जैन, कमल जैन, सुधीर जैन, सौरभ जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।