डीएम अस्मिता लाल की पहल का बड़ा असर
खेकड़ा तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल की प्रेरणा का प्रभाव साफ दिखा, जब 25 लोगों ने स्वेच्छा से मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा। वहीं कैंप में पांच मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
डीएम अस्मिता लाल की पहल का बड़ा असर
- नेत्रदान शिविर में 25 लोगों ने भरे संकल्प पत्र, 5 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल की प्रेरणा का प्रभाव साफ दिखा, जब 25 लोगों ने स्वेच्छा से मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा। वहीं कैंप में पांच मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी ने एडीके जैन नेत्र अस्पताल के स्थापना दिवस पर स्वयं नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर एक अनोखी व प्रेरक मिसाल पेश की थी। किसी आईएएस अधिकारी द्वारा नेत्रदान का यह पहला संकल्प माना जा रहा है। उनके इस कदम से प्रेरित होकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विशेष नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए नेत्रदान की सहमति दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. रोबिन चौधरी, नेत्र चिकित्सक अरविंद नरूला, ईश पुत्र संस्था के संजय शर्मा, रश्मि समेत अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाधिकारी की पहल से जनपद में नेत्रदान को लेकर नई जागरूकता का संदेश गया है।