जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू और मलेरिया वार्ड तैयार

मानसून के सीजन में सर्दी जुखाम और बुखार जैसे लक्षण वाले मिल रहे मरीज

जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू और मलेरिया वार्ड तैयार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मानसून की शुरूआत के साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसे संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, अब तक गौतमबुद्ध नगर में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने नहीं आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट हो गया है।


नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए लगभग 10 बेड की अलग से व्यवस्था की गई है। मानसून के सीजन में सर्दी जुखाम और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में लगभग 60 फीसदी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें सर्दी, बुखार और खांसी जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग चला रहा संचारी रोग अभियान
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें मच्छर जनित रोग से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। संचारी रोग और मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार आदि से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। 
जिला अस्पतकाल में बनाया गया 10 बेड का वार्डःसीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एके झा ने बताया कि जिला अस्पताल डेंगू और मलेरिया को लेकर पूरी तरह से अलर्ट चल रहा है। डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है।