पदोन्नति रोकने के विरोध में परिचारक का आमरण अनशन शुरू
खेकड़ा कस्बे के एमएम इंटर कॉलेज के परिचारक राजेश शर्मा ने अपनी पदोन्नति रोके जाने के विरोध में मंगलवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के बैनर तले कॉलेज के अन्य कर्मचारी भी उनके समर्थन में अनशन स्थल पर बैठे।
पदोन्नति रोकने के विरोध में परिचारक का आमरण अनशन शुरू
- एमएम इंटर कॉलेज में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दिया समर्थन, प्रबंधन–कर्मचारी आमने-सामने
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम इंटर कॉलेज के परिचारक राजेश शर्मा ने अपनी पदोन्नति रोके जाने के विरोध में मंगलवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के बैनर तले कॉलेज के अन्य कर्मचारी भी उनके समर्थन में अनशन स्थल पर बैठे।
परिचारक राजेश शर्मा का कहना है कि वर्ष 2020 में उनकी पदोन्नति सहायक लिपिक के पद पर स्वीकृत की गई थी, लेकिन प्रबंध समिति ने कथित रूप से उनके स्थान पर किसी अन्य कर्मचारी को पदोन्नत कर दिया। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन समाधान न होने पर अब आमरण अनशन का मार्ग अपनाया है। उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र धामा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एक शिक्षक से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था, जो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ था। इसी आधार पर प्रबंध समिति ने उनके खिलाफ निलंबन कार्रवाई की थी। प्रधानाचार्य ने कहा कि मौजूदा प्रकरण से प्रबंध समिति को अवगत करा दिया गया है और आगे का निर्णय वही लेगी। अनशन के चलते कॉलेज परिसर में दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने जल्द समाधान की मांग की है।