सुन्हैडा में आंगन मिलन सेवा में माताओं को किया सम्मानित

सुन्हैडा गांव में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने वाली माताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को मिठाई, किताबें और खेल खिलौने वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सुन्हैडा में आंगन मिलन सेवा में माताओं को किया सम्मानित

सुन्हैडा में आंगन मिलन सेवा में माताओं को किया सम्मानित
- पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति किया जागरूक
- बच्चों को बांटी मिठाई, किताबें और खिलौने, गोदभराई व अन्नप्राशन की रस्म कराई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुन्हैडा गांव में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने वाली माताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को मिठाई, किताबें और खेल खिलौने वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूबी के केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीसीपीएम शशि चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पौष्टिक व्यंजन, फल, रंगोली और स्वयं निर्मित खेल खिलौनों के माध्यम से बच्चों के संतुलित पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। उत्कृष्ट माताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं से बच्चों के खानपान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूबी, सहायिका लोकेश, विनोद बाला, सरिता, पूजा, कविता समेत अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।