सांकरौद में खेलकूद का धमाका, कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान
सांकरौद के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की धमाकेदार शुरुआत हुई। मैदान में खिलाड़ियों ने ऐसा जौहर दिखाया कि दर्शकों में जोश और रोमांच चरम पर पहुंच गया। खासतौर पर कबड्डी के जोरदार मुकाबलों ने तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।
सांकरौद में खेलकूद का धमाका, कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान
- धाविकाओं ने मचाया जलवा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सांकरौद के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की धमाकेदार शुरुआत हुई। मैदान में खिलाड़ियों ने ऐसा जौहर दिखाया कि दर्शकों में जोश और रोमांच चरम पर पहुंच गया। खासतौर पर कबड्डी के जोरदार मुकाबलों ने तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष महिपाल सिंह और प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार धामा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुरुआत होते ही ट्रैक पर धाविकाओं ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विधि प्रथम, मदीना द्वितीय, आइशा तृतीय, 200 मीटर दौड़ में मदीना प्रथम, अन्नू द्वितीय, ईशा तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड में पायल प्रथम, अंशिका द्वितीय, सामिया तृतीय, लंबी व ऊँची कूद में जूनियर वर्ग से अयान, सुहेल, अंशु, पवन, सादिक और आरिश ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सीनियर वर्ग में देवा, बलराम, समीर, सनी और सावन विजेता बने। मैदान में कबड्डी के लीग मुकाबलों ने प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण जोड़ा, जहां खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खेल संचालन व व्यवस्थाओं में नरेंद्र कुमार, जयदीप धामा, सहेन्द्र सिंह, विपिन, गौरव, सतींद्र, श्यामसुंदर त्यागी, रामकुमार, अमरजीत, अभिषेक और रूमाले आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन ने ही यह साबित कर दिया कि आगे के दो दिन और भी ज्यादा रोमांच और उत्साह से भरपूर होने वाले हैं।