बंदपुर स्कूल में उडनपरी अनन्या का भव्य स्वागत

बागपत के बंदपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा उडनपरी अनन्या ने एक बार फिर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बंदपुर में अनन्या का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

बंदपुर स्कूल में उडनपरी अनन्या का भव्य स्वागत

बंदपुर स्कूल में उडनपरी अनन्या का भव्य स्वागत
– इंदौर में नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत के बंदपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा उडनपरी अनन्या ने एक बार फिर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बंदपुर में अनन्या का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
बागपत की पीटी उषा के नाम से मशहूर हो चुकी अनन्या ने न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि तेज दौड़ने का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। स्कूल पहुंचने पर गुरूजनों ने अनन्या को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उसकी रफ्तार एक दिन उसे ओलम्पिक मेडल तक ले जाएगी। स्वागत कार्यक्रम में अनन्या के पिता शिवकुमार, कोच विकास फौजी, अतुल आत्रेय, हरेन्द्र कुमार, प्रदीप दीक्षित, राज सिंह, दीपक तोमर, जयरजनी, ममता रानी, मंजू सिंह, कपिल भारद्वाज, अजय, नरेश, हरपाल, सुशील, राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।