अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेकड़ा में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को तहसील प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन और गुरूकुल विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में खेकड़ा के गुरूकुल विद्यापीठ परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेकड़ा में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेकड़ा में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- तहसील व नगरपालिका प्रशासन और गुरूकुल विद्यापीठ के संयुक्त आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को तहसील प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन और गुरूकुल विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा, एसडीएम मनीष यादव और गुरुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाता है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, शिक्षक शिक्षिकाएं, स्थानीय नागरिक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र की सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम पंचायत भवनों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देने वाला रहा।