पुरातन छात्र सम्मेलन में भावुक हुए पूर्व विद्यार्थी
जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में रविवार को भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। विद्यालय के मुख्य प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न बैचों के लगभग 50 पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में आकर विद्यार्थी भावुक हो गए।
पुरातन छात्र सम्मेलन में भावुक हुए पूर्व विद्यार्थी
- जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में 50 पूर्व छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में रविवार को भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। विद्यालय के मुख्य प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न बैचों के लगभग 50 पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में आकर विद्यार्थी भावुक हो गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार और भूतपूर्व छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने कहा कि पूर्व छात्र हमारी प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धियां विद्यालय का गौरव बढ़ाती हैं। यह सम्मेलन हमें उनके अनुभवों और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में वर्तमान छात्रों ने नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं पूर्व छात्रों ने भी अपने विद्यालय काल की यादें साझा कीं और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। अनुभव साझा करने वालों में अंकुर ढाका, अनुज पवार, आरिफ, सौरभ तोमर, रोहित तोमर, वैभव, गौरव नैन, उदित सिंह, तनु सहित कई पूर्व छात्र प्रमुख रहे। कई छात्र छात्राएं परिसर में आकर यादें साझा करते हुए भावुक हो गए। साथ ही भूतपूर्व छात्रों और वर्तमान कक्षा 12वीं के छात्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक फोटो खिंचवाया। सम्मेलन पुराने साथियों से मिलने, स्कूल की यादों को फिर से जीवंत करने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का एक यादगार अवसर साबित हुआ।