सेक्टर 56 में एसीपी ने की आरडब्ल्यूए के साथ मुलाकात
सेक्टर में शाम के समय पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए
नोएडा के सेक्टर 56 के बारात घर में सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय मयंक तिवारी, सेक्टर 58 थानाध्यक्ष अमित कुमार और सेक्टर 56 चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी के नेतृत्व में आयोजित की गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि आरडब्ल्यूए ने सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय मयंक तिवारी के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए ने मांग की कि सेक्टर में शाम के समय पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए, सेक्टर के भीतर स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल द्वारा फुटपाथ पर पेड़ों पर जंजीर बांधकर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए और प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को सेक्टर के निवासियों के साथ पार्कों, मार्केट और ग्रीन बेल्ट में संयुक्त रूप से गश्त की जाए। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी, महासचिव जीके बंसल, एसएस सचदेवा, कैलाश चौधरी, ओमपाल चौधरी, योगेश पांडे और विक्रम चतुर्वेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।