सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर आपत्तिजनक पोस्ट से राजनीतिक हलचल, युवती पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से बागपत जिले का माहौल गरमा गया है। इंटरनेट मीडिया पर डोली शर्मा नामक युवती की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश देखने को मिला।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से बागपत जिले का माहौल गरमा गया है। इंटरनेट मीडिया पर डोली शर्मा नामक युवती की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश देखने को मिला।
मामले में खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर निवासी राजू ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर युवती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में सांसद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी युवती की पहचान और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।