नमकीन के पैसे मांगने पर कैंटीन संचालक पर हमला, घायल

खेकड़ा कस्बे के पाठशाला बस स्टैंड स्थित शराब ठेके के पास कैंटीन चलाने वाले एक युवक पर नमकीन के पैसे मांगना भारी पड़ गया। नशे में धुत चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

नमकीन के पैसे मांगने पर कैंटीन संचालक पर हमला, घायल

नमकीन के पैसे मांगने पर कैंटीन संचालक पर हमला, घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला बस स्टैंड स्थित शराब ठेके के पास कैंटीन चलाने वाले एक युवक पर नमकीन के पैसे मांगना भारी पड़ गया। नशे में धुत चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी कासिफ कस्बे के पाठशाला बस स्टैंड पर शराब ठेके के पास कैंटीन संचालित करता है। कैंटीन पर वह खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के साथ नमकीन भी बेचता है। बताया गया कि गुरुवार देर शाम हसनपुर मसूरी गांव के चार युवक नशे की हालत में उसकी कैंटीन पर पहुंचे और नमकीन ले ली। जब कासिफ ने उनसे नमकीन के पैसे मांगे तो युवक भड़क उठे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कासिफ घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।