निर्माणाधीन दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर घोड़ा-बग्गी दौड़ का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

निर्माणाधीन दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर घोड़ा-बग्गी दौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कॉरिडोर मार्ग पर घोड़ा-बग्गी दौड़ कराते नजर आ रहे हैं, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
निर्माणाधीन दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर घोड़ा-बग्गी दौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कॉरिडोर मार्ग पर घोड़ा-बग्गी दौड़ कराते नजर आ रहे हैं, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि दौड़ के दौरान कई युवक बाइक पर सवार होकर पीछे-पीछे चलते रहे और उत्साह बढ़ाते हुए वीडियो बनाते दिखाई दिए। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है और कहा कि निर्माणाधीन कॉरिडोर पर इस तरह के स्टंट न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि आमजन की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।