पति को इंसाफ दिलाने के लिए सामने आई पंकज धामा की पत्नी, वीडियो बनाने वाले से मांगी मदद

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीट-पीटकर हत्या किए गए मेट्रो गार्ड पंकज धामा मामले में अब उनकी पत्नी ने पति को न्याय दिलाने के लिए भावुक अपील की है। उन्होंने घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से सामने आकर मदद करने की गुहार लगाई है, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

पति को इंसाफ दिलाने के लिए सामने आई पंकज धामा की पत्नी, वीडियो बनाने वाले से मांगी मदद

पति को इंसाफ दिलाने के लिए सामने आई पंकज धामा की पत्नी, वीडियो बनाने वाले से मांगी मदद
— वायरल वीडियो के जरिए लगाई गुहार, बोलीं- सामने आएं प्रत्यक्षदर्शी, दोषियों को दिलवाएं सजा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीट-पीटकर हत्या किए गए मेट्रो गार्ड पंकज धामा मामले में अब उनकी पत्नी ने पति को न्याय दिलाने के लिए भावुक अपील की है। उन्होंने घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से सामने आकर मदद करने की गुहार लगाई है, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
बताया गया कि खेकड़ा निवासी किसान राजेंद्र धामा के पुत्र पंकज धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बीती 20 जून की सुबह वह अपनी रात्रि ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब पंकज धामा की पत्नी ने एक वीडियो जारी कर घटना के दौरान वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से नाम-पता बताकर सामने आने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि प्रत्यक्षदर्शी या वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति सामने आता है, तो मामले में अहम साक्ष्य मिल सकते हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाने में मदद मिलेगी। हालांकि वायरल वीडियो में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया गया है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद इस मामले ने क्षेत्र में लोगों को झकझोर दिया है और परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। पति की मौत के बाद इंसाफ की लड़ाई लड़ रही पत्नी की यह भावुक अपील अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों की एक ही मांग — पंकज धामा के हत्यारों को मिले कड़ी से कड़ी सजा।